झारखंड के पलामू में रिटायर्ड फौजी दंपती की गला रेतकर हत्‍या Palamu News

झारखंड के पलामू जिले में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव के आप्‍त सचिव अरविंद कुमार के माता पिता की घर में घुसकर हत्‍या कर दी गई है। बुधवार की देररात घटना को अंजाम दिया गया। गुरुवार को सुबह खुलासा हुआ।

झारखंड के पलामू में रिटायर्ड फौजी दंपती की गला रेतकर हत्‍या Palamu News

झारखंड के पलामू जिले में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के कुंड मोहल्ला में रिटायर्ड फौजी दंपती का गला रेतकर हत्या कर दी गई है। घर में घुसकर बुधवार रात तेज धारदार हथियार से घटना को अंजाम दिया गया है। मृतकों में 75 वर्षीय राजेश्वर सिंह चंद्रवंशी और उनकी 70 वर्षीय पत्नी शर्मिला देवी शामिल हैं। उनके छोटे पुत्र अरविंद कुमार झारखंड सचिवालय में आप्त सचिव स्तर के पदाधिकारी हैं।

गुरुवार सुबह करीब 7.15 बजे दंपती की हत्या की खबर प्रशासनिक अधिकारियों को मिली। इसके बाद पलामू क्षेत्र के डीआइजी राजकुमार लकड़ा, पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, एसडीपीओ सुरजीत कुमार, शहर थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा तत्काल मौके पर पहुंचे। अलग-अलग कमरों से दोनों का खून से लथपथ शव बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक ने छानबीन के लिए डाग स्क्वायड की भी मदद ली। अब तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बाद में रांची से फारेंसिक टीम भी गुरुवार शाम पलामू पहुंची।

देर शाम तक टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया। इधर, शहर थाना पुलिस शक के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन चल रही है। बुजुर्ग फौजी का शव बाहर के कमरे में पड़ा था। महिला का शव किचन में पड़ा था। दोनों शव खून से लथपथ थे। देखने से स्पष्ट हो रहा था कि उनकी हत्या किसी तेज धारदार हथियार से की गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए एसआइटी गठित कर दी गई है। घटना को अंजाम देने वाले आरोपितों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस जल्द ही अपराधियों को दबोच लेगी।