झारखंड में कोरोना की रफ्तार थमी, इन सात जिलों में 10 से कम मरीज मिले

झारखंड में कोरोना की गंभीरता में व्यापक कमी आई है। महज 39 दिनों में मरीजों की संख्या जहां 8000 से घटकर 500 पर पहुंच चुकी है।

झारखंड में कोरोना की रफ्तार थमी, इन सात जिलों में 10 से कम मरीज मिले

वहीं संक्रमण दर पिछलें 36 दिनो में 20.20 से घटकर 0.92 पर आ गयी है। राज्य में पिछले 28 अक्टूबर को सर्वाधिक 8075 मरीज मिले थे। जबकि, 1 मई को संक्रमण दर सर्वाधिक 20.20 था।

शनिवार को राज्य के आठ जिलों में मिलने वाले मरीजों की संख्या 10 से भी कम है। महज तीन जिलों में 50 से अधिक लेकिन 100 से कम मरीज मिले हैं। इसमें पूर्वी सिंहभूम व हजारीबाग में 73-73, जबकि, धनबाद में 59 मरीज मिले हैं। वहीं, रांची में 47 मरीज मिले हैं। 21 जिलों में मरीजों की संख्या 50 से कम है।18 जिलों में मिलने वाले मरीजों की संख्या 23 से भी कम है। रविवार को रांची में 24और धनबाद में मात्र 15 मरीज मिले।

पिछले तीन दिनों के आंकड़ों पर ध्यान दें तो शुक्रवार को जहां छह जिलों में 10 से कम मरीज मिले थे वहीं गुरुवार को 10 जिलों में 10 से कम मरीज मिले थे। गुरुवार को छह जिले ऐसे थे, जहां मिलने वाले मरीजो की संख्या 0-5 के बीच थी। पाकुड़ में पिछले तीन दिनों में सबसे कम महज दो मरीज मिले हैं। पाकुड़ में 99 प्रतिशत से अधिक मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पाकुड़ कोरोना से मुक्ति की राह पर है। रविवार की बात करें तो रांची में महज 24 मरीज मिले हैं, जबकि धनबाद में महज 15 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

अक्टूबर के अंतिम सप्ताह के बराबर हुए मरीज
राज्य में कोरोना की पहली लहर में सितंबर पीक पर था। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में मरीजों की संख्या 500 से भी नीचे पहुंच गयी थी। यानी दूसरी लहर में फिलहाल जितने मरीज मिल रहे हैं, बीते अक्टूबर की भी यही स्थिति थी। 22 अक्टूबर को राज्य भर में 647 मरीज मिले थे। यह संख्या लगातार कम होकर 27 अक्टूबर को 220 पर पहुंच गयी थी।

पांच दिनों बाद संक्रमण दर में इजाफा
हालांकि, पिछले पांच दिनों से संक्रमण दर में लगातार आ रही कमी के बाद शनिवार को मामूली ईजाफा हुआ है। शनिवार को 56126 सैंपलों की जांच में 0.92 प्रतिशत की दर से 517 मरीज मिले हैं। जबकि, शुक्रवार को संक्रमण दर 0.79, गुरुवार को 0.83, बुधवार को 0.89, मंगलवाार को 1.16 व सोमवार को 1.65 पाया गया था।