देवघर डीसी ने गोड्डा सांसद के पत्नी के नाम जमीन की रजिस्ट्री रद की, एफआइआर का आदेश

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी देवघर मंजूनाथ भजंत्री ने निशिकांत दुबे की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड एलओकेसी धाम की रजिस्ट्री रद कर दी है। साथ ही उपायुक्त ने सांसद दुबे एवं उनकी पत्नी अनामिका गाैतम पर प्राथमिकी दर्ज करने एवं ईडी से जांच कराने का आदेश दिया है।

देवघर डीसी ने गोड्डा सांसद के पत्नी के नाम जमीन की रजिस्ट्री रद की, एफआइआर का आदेश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का खिलाफत करने वाले गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे को जोरदार झटका लगा है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी देवघर मंजूनाथ भजंत्री ने निशिकांत दुबे की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड एलओकेसी धाम की रजिस्ट्री रद कर दी है। साथ ही उपायुक्त ने सांसद दुबे एवं उनकी पत्नी अनामिका गाैतम पर प्राथमिकी दर्ज करने एवं ईडी से जांच कराने का आदेश दिया है। उपायुक्त कोर्ट ने यह आदेश एक शिकायत की सुनवाई करते हुए दिया है। इस मामले पर अब तक निशिकांत दुबे ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।

क्या है मामला

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी के नाम देवघर की एलओकेसी धाम की जमीन 29 अगस्त, 2019 को रजिस्टर्ड हुई थी। इसकी रजिस्ट्री संख्या 770 है। निशिकांत दुबे की पत्नी पर आरोप है कि सिर्फ 3 करोड़ रुपये देकर जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली। जबकि जमीन की वैल्यू 18.94 करोड़ रुपये है। इस मामले को लेकर देवघर के शशि सिंह और विष्णुकांत झा ने देवघर के डीसी से शिकायत की थी। इसी मामले की सुनवाई करते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी देवघर ने जमीन की रजिस्ट्री रद कर दी है।